बरेली, जून 8 -- दो लोगों में विवाद के दौरान ट्रैक्टर में गियर पड़ गया और वह अनियंत्रित होकर दीवार तोड़कर घर में घुस गया, जिससे महिला की मौत हो गई। इसको लेकर मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, जिसको लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बिथरी चैनपुर के गांव खजुरिया ब्रह्मनान निवासी विमल के ट्रैक्टर पर उनका छोटा भाई संजीव और गांव का पप्पू मजदूरी करते हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब आठ बजे संजीव व पप्पू के बीच 45सौ रुपये को लेकर विवाद हो रहा था। इसके चलते पप्पू ट्रैक्टर अपने घर ले जाने की कोशिश कर रहा था। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर से कुचलकर विवाहिता की मौत, पति पर हत्या का आरोप इसी खींचतान में ट्रैक्टर में गियर पड़ गया और वह अनियंत्रित होकर दीवार तोड़कर घर में घुस गया। दीवार के दूसरी ओर ट्रैक्टर मालिक विम...