मोतिहारी, मई 7 -- मेहसी ,निज संवाददाता। बुधवार की रात्रि तूफानी हवा व मूसलाधार वर्षा के कारण घर का दीवार गिरने से 11 वर्षीय संगीता कुमारी की मौत दीवार में दब जाने के कारण हो गयी। घटना मेहसी थाना क्षेत्र के ओझिलपुर पंचायत के बरहरवा गांव में 06 मई की रात्रि घटी है। घटना के सम्बंध में बताया गया कि रात में नौ बजे अचानक तूफानी हवा के साथ मुसलाधार वर्षा शुरू हुई। बरहरवा गांव निवासी संजय राय परिवार के साथ घर में थे । घर के एक तरफ दीवार गिरा जिसमें किशोरी दब गई। घर के लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच कर जख्मी हालत में किशोरी को इलाज के लिये स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्ज़ा में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया ह...