नोएडा, मार्च 24 -- दोनों पक्षों से 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजानोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में दीवार गिराने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के करीब 15-20 लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि वाजिदपुर गांव की गली नंबर-31 में रहने वाले चरण सिंह और मनोज के बीच काफी समय से दीवार बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले मनोज के पक्ष के लोगों ने वहां दीवार बना दी थी। बीते रविवार शाम को चरण सिंह के पक्ष के लोगों ने उस दीवार को गिरा दिया। दीवार गिराने की बात सामने आने के बाद म...