प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के ताला निवासी माजरा खातून ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार शाम छह बजे वह अपने रास्ते के लिए 20 फिट की दीवार उठा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी दीवार उठाने को लेकर कहासुनी करने लगे। आरोप है कि दीवार गिराने का जब विरोध किया तो आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी भर्ती कराया। सोमवार को माजरा खातून की तहरीर पर कंधई पुलिस ने ताला के सहरुन निशा, उम्मतुल, अब्दुल हकीम, आकिल, कादिर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...