गया, मार्च 21 -- थाना क्षेत्र की परैया खुर्द पंचायत के बुढ़ परैया गांव में शनिवार को दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात बारिश हुई थी। इससे मिट्टी और ईंट की बनी दीवार कमजोर हो गई थी। शनिवार को लगभग 11 बजे दिन में अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से सुभम कुमार उर्फ बौधा (5) दब गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को मलबे से बाहर निकाला गया और परैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल, गया रेफर कर दिया। लेकिन, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। परिजन ने गा...