आगरा, अप्रैल 4 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बांकनेर फार्म में पुराने मकान को तोड़ते समय अचानक पूरी दीवार गिर गई। दीवार नीचे गुजर रहे विद्युत तारों पर जा गिरी। जिससे एक पोल धराशायी हो गया। विद्युत तार टूट गए, पास में ही डबल पोल पर रखा गांव का मुख्य ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिर पड़ा। जिससे उसका तेल बिखर गया। इस घटना की जानकारी जेई विद्युत को दी गई है। अचानक हुई इस घटना से गांव में विद्युतापूर्ति बाधित है। गनीमत रही कि घटना के समय लोगों का आवागमन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। बिजली नहीं मिलने की वजह से रातभर लोग गर्मी से परेशान रहे। जबकि शुक्रवार को भी यहां कोई शुरू नहीं किया गया है। ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर, पोल, लाइन दुरुस्त कराने की मांग करते नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत कर्मियों ने बताया कि ...