बदायूं, अप्रैल 30 -- आंधी और बारिश की वजह से दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक बच्चा बाल-बाल बच गया। महिला की मौत के बाद परिवार के लोग बिना पुलिस को सूचना दिए शव अपने साथ घर ले गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा उसावां थाना क्षेत्र के गांव सुनेसर का है। यहां रहने वाली ईश्वरा देवी 45 वर्ष पत्नी नेकराम गुरुवार शाम घर पर टीन शेड के नीचे बैठी थीं। इसी दौरान तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। हवा के तेज झोंकों से टीन उड़ गई और पास की पक्की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान में 30 फीट उपर से गिरी दीवार, मलवे में दबने से युवक की मौत दीवार के नीचे दबने से ईश्वरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के दौरान परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें मलबे से बाहर निकाला।घटना के बाद परिवार के लोग ईश्...