वाराणसी, जनवरी 28 -- सारनाथ (वाराणसी)। हीरामनपुर में मकान बनाते समय दीवार गिरने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। हीरामनपुर में अखिलेश मिश्रा का मकान बन रहा है। गांव का ही 20 वर्षीय शिवराज राजभर मजदूरी करता था। रविवार को वह एक पुरानी दीवार पर चढ़ कर शटरिंग का कार्य कर रहा था। इस बीच दीवार गिर गई। शिवराज के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजनों ने मवाइया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शिवराज पांच भाइयों में सबसे छोटा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.