आरा, मार्च 5 -- -मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदियां गांव की बुधवार घटना -होली के अवसर पर मटका फोड़ने के दौरान गिर पड़ी दीवार आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव में बुधवार की दोपहर होली को लेकर मटका फोड़ने के दौरान हादसा हो गया। मटका फोड़ कार्यक्रम के दौरान एक दीवार गिर पड़ी। इसमें एक ही परिवार के चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी है, जिसे पटना रेफर कर दिया गया है। तीन अन्य का इलाज आरा में कराया जा रहा है। घायलों में छोटकी सनदिया गांव निवासी हरीलाल महतो का छह वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार, प्रेम महतो का आठ वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार, सूरज महतो का तीन वर्षीय पुत्र दीपक कुमार और एक अन्य शामिल है। लवकुश कुमार की मां अमृता देवी ने बताया कि होली खेलने के दौरान गांव के लोग दीवार...