आरा, जुलाई 22 -- -मृत शिवांश के पिता के बयान पर बिहिया थाने में दर्ज किया गया मुकदमा -खेलने के दौरान जर्जर दीवार के मलबे में दबने से दो चचेरे भाइयों की हुई थी मौत -बिहिया के वार्ड संख्या छह में 18 जुलाई की सुबह हुआ था हादसा आरा/बिहिया। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बिहिया वार्ड नंबर संख्या छह धोबिया मोहल्ले में 18 जुलाई की सुबह दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है।

मामले की जानकारी मृत बच्चे के पिता साजन रजक के बयान पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें सुभाष कुमार और सुनील कुमार सहित पांच लोगों को गुनाहगार बनाया गया है। कहा गया है कि आरोपितों की ओर से बिना पिलर के दस फीट उंची बांउड्री खड़ी कर दी गई थी। बाउंड्री की दीवार एक तरफ झुक गयी थी, जिसे लेकर कई बार शिकायत भी की गयी थी। लेकिन, दीवार बनाने ...