प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- कुंडा, संवाददाता। बुधवार शाम आई आंधी में दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हुए हैं। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जिरगापुर चौंसा गांव निवासी राजकुमार विश्वकर्मा की 35 वर्षीय पत्नी साधना विश्वकर्मा बुधवार शाम आई आंधी में उड़ रहे सामान को समेटने लगी तभी दीवार गिर गई।दीवार के मलबे में दबकर वह घायल हो गई। मीरपुर बनोही गांव निवासी राजेश गौतम की 32 वर्षीय पत्नी रंजना बुधवार शाम आई आंधी में दीवार गिरने से मलबे की चपेट में आने से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी से मकान पर गिरा पेड़, तीन लोग घायल नगर पंचायत कुंडा के फरेदूपुर मोहल्ला निवासी प्रेम चन्द्र का 18 वर्षीय बेटा नितिन सरोज आंधी के दौरान दीव...