प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 13 -- कोहंडौर, थाना क्षेत्र के गहरौली गांव निवासी 55 वर्षीय नन्हकू वर्मा राजमिस्त्री का कार्य करता था। बीते मंगलवार को वे कंधई थाना क्षेत्र के सराय जमुवारी के ढेलहा पुरवे में बाबूलाल वर्मा के घर निर्माण कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक निर्माणाधीन दीवार और बगल कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। नन्हकू मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के बाद परिजन उसे घर ले आए। गुरुवार देर शाम सीने में दर्द बढ़ने पर फिर से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उसे दो पुत्र और छह पुत्रियां हैं। शुक्रवार को गांव के कब्रिस्तान में उसका शव दफना दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...