प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 21 -- उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दीवार गिरने से घायल मजदूर को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर किया गया। प्रयागराज जाते समय मजदूर ने दम तोड़ दिया। उदयपुर थानाक्षेत्र के बरवन का पुरवा (मुस्तफाबाद) निवासी रामसुमेर कोरी का 25 वर्षीय बेटा रोहित कोरी शुक्रवार सुबह गांव के खरग सिंह के घर पर मजदूरी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, इसी बीच दीवार भरभरा कर गिरने लगी। जब तक रोहित कुछ समझ पाता तब तक वह दीवार के मलबे में दब गया। अन्य मजदूरों ने रोहित को मलबे से बाहर निकाला l इसमें रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया l घायल अवस्था में उसे पास के ही निजी क्लीनिक पर इलाज कराया गया। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया। दूसरे दिन फिर हालत बिगड़ने पर परिजन निजी वाहन से रायबरेली ले गए। जहां उसे प्रयागराज...