भभुआ, जून 24 -- चैनपुर के करजी गांव का मजदूर दुर्गावती में कर रहा था भवन निर्माण कार्य मकान बनाने के दौरान दीवार से गिरकर हो गया था घायल, किया गया था रेफर (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के एक गांव में दीवार गिरने से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मंगलवार की देर शाम वाराणसी में मौत हो गई।

घटना का विवरण मृतक 33 वर्षीय रामअवतार राम जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के करजी गांव निवासी बंशी राम का पुत्र था। बताया गया है कि तीन-चार दिन पहले रामअवतार भवन निर्माण का काम कर रहा था। इसी दौरान वह दीवार गिरकर घायल हो गया। उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद वहां के चिकित्सक ने उसे गम्भीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज कराने के लिए उसे लेकर वाराणसी चले गए, जहां के...