अंबेडकर नगर, मई 6 -- जलालपुर। जलालपुर नगर पालिका क्षेत्रके बाजिदपुर बहेंरवा तर में इंटरलाकिंग कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। यहां कुछ माह पूर्व कराए गए इंटरलाकिंग के किनारे बनाई गई दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे यहां हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया, जिससे मजबूती तय नहीं हो पाई। यदि मानक का ख्याल रखा गया होता तो लंबे समय तक इसका लाभ लोगों को मिल सकता था। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। अधिशासी अधिकारी अरविन्द कुमार ने कहा कि जानकारी मिली है। यह भी पढ़ें- दीवार क्षतिग्रस्त होने से हादसे का खतरा जल्द ही जांच कराकर जिम्मेदारी तय की जाएगी। यह भी पढ़ें- एक बारिश में ही धंस गई तीन महीने पहले बनी सड़क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...