प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 22 -- बाघराय। थानाक्षेत्र के भटपुरवा बारों गांव निवासी उर्मिला पत्नी आजाद गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 जून की शाम करीब 4 बजे गांव के कुछ लोग लाठी लेकर पहुंचे और उसकी निर्माणाधीन दीवार गिरा दिया। वह जान बचाने को घर के भीतर भागी तो वह लोग भी घर में घुस गए और गालियां देते हुए उसे मारा पीटा। घर में रखे सामान भी तोड़ दिए। पीड़िता उर्मिला की तहरीर पर पुलिस ने पवन गौतम, मंगल गौतम, सुखराम व मेवालाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...