फिरोजाबाद, अगस्त 27 -- थाना मटसेना के फरौल नगरिया में भारी बरसात के चलते एक किसान के घर की कच्ची दीवार ढह गई। हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्य दीवार के मलबे में दब गए। शिकोहाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रामनरेश 35 पुत्र जनक सिह निवासी फरौल नगरिया थाना मटसेना अपनी पत्नी कल्लो देवी 31, अर्जुन 08 व बेटी रचना के साथ घर में था। बरसात के चलते अचानक से मकान की कच्ची दीवार ढह गई। मकान की दीवार ढहने से उसके पास लेते दम्पति व बेटा मलबे में दब गया। जबकि हादसे में बेटी बाल बाल बच गई। हादसा होते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी संकल्प ने बताया कि कच्ची दीवार थी। वह बरसात से गिर पड़ी थी। उसमें दबने वाले लोग सुरक्षित है। इलाज के बाद घर वापस आ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...