बरेली, जून 29 -- नवाबगंज। परिजनों की बंदिशों से परेशान एक युवती अपने प्रेमी से मिलने के लिए दीवार कूद कर उसके घर पहुंच गई। प्रेमी के परिजनों ने उसे घर में देखा तो उन्होंनें हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे साथ लेकर थाने आयी लेकिन वह प्रेमी के घर जाने की जिद पर अड़ गई। कस्बे में रहने वाली एक युवती का उसके पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो उन्होंने उस पर बंदिशें लगा दी। जिससे परेशान युवती रविवार की रात दीवार कूद कर प्रेमी के घर पहुंच गई। जिसकी प्रेमी के परिजनों ने उसे घर में देख डायल 112 पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी उसे साथ लेकर थाने आयी और थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसकी खबर मिलते ही युवती के परिजन थाने पहुंच गए। उन्होंने उसे काफी देर तक समझाया, ल...