बिजनौर, अप्रैल 7 -- बढ़ापुर। मोहल्ला ठाकुरान गड़रियान में मकान की दीवार की चिनाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष की ओर से छत से पथराव भी किया गया। इसकी वीडियो वायरल हो रही है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला गड़रियान निवासी हरकली और मुहल्ला ठाकुरान निवासी स्वीटी के मकान की दीवार चिनाई को लेकर विवाद चला आ रहा है। हरकली ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दो दिन पहले वह मकान की दीवार की चिनाई करा रही थी तभी उनके मकान के सामने रहने वाली स्वीटी व प्रीति ने छत से पथराव करना शुरू कर दिया। वहीं, परिवार के अन्य लोगों ने सड़क में आकर झगड़ा करना शुरू कर दिया और पीड़ित की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर जान से मारने की धमकी देने लगे। मोहल्लेवासियों ने मौके पर पहुंचकर कब्जा करने से रोका। पथराव में बिजली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.