महोबा, अप्रैल 28 -- महोबा,संवाददाता। दीवार गिरने से राजमिस्त्री मलवा में दब गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। मगर रास्ते में राजमिस्त्री ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। श्रीनगर थाना क्षेत्र के मुरानी गांव निवासी 32 वर्षीय मनोज अपने घर का निर्माण कार्य कर रहा था एकाएक दीवार भरभराकर गिर गई जिससे वह मलवा में दब गया। आस-पास काम कर रहे श्रमिकों की चीख पुकार पर लोग एकत्र हो गए और राजमिस्त्री को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मगर रास्ते में राजमिस्त्री ने दम तोड़ दिया घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.