कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर देहात। जनपद में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं हो रहा है। चोर लगातार वारदातें कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। गुरूवार रात में चोरों ने रनियां क्षेत्र के खानपुर खडंजा स्थित एक मेडिकल स्टोर की दीवार में सेंध लगाकर गोलक में रखी नगदी व कीमती दवाइयां पार कर दीं। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रसत कर दिए। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन कर चोरों की तलाश शुरू की है। ग्राम पंचायत उमरन के मजरा रामदीन का पुरवा गांव के रहने वाले जयपाल यादव खानपुर खडंजा रनियां में दवा की दुकान किए हैं। यह भी पढ़ें- घर व दवा दुकान से आभूषण व सामान ले गए चोर गुरूवार शाम को वह अपनी दवा की दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोरों ने उनकी दुकान की दीवार में सेंध लगाकर ...