मैनपुरी, जून 18 -- क्षेत्र के कछपुरा महोली में बीती रात अज्ञात शातिर चोरों ने एक देशी शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने न सिर्फ चोरी की वारदात को अंजाम दिया, बल्कि पहचान छुपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकान संचालक अरुण मिश्रा ने किशनी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार की रात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार को काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोर दुकान में रखे देशी शराब के 149 क्वार्टर चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- दीवार काटकर देशी शराब के 149 क्वार्टर चोरी किए पीड़ित के अनुसार, चोरी गए माल की कुल कीमत करीब 19120 रुपये है। शातिर चोरों ने साक्ष्य मिटाने और अपनी पहचान छुपाने की नीयत से...