हाथरस, मई 12 -- मुरसान। कस्बा मुरसान के इलास रोड पर आज एक दुकान की दीवार काटकर अज्ञात चोरों ने दुकान से हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया और वहीं हजारों रुपए के सामान का नुकसान कर दिया। राजकुमार निवासी मथु मुरसान के गांव कमालपुर के निकट परचून दुकान करते हैं। वहीं देर रात अज्ञात चोर दीवार काटकर हजार रुपए का सामान चोरी करके नुकसान कर गए! वहीं शाम को जब दुकानदार आज बाहर से वापस अपनी दुकान पर आया। तो दुकान की दीवार कटा देख उसके होश उड़ गए।घटना की जानकारी उसने पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस वहीं अज्ञात चोरों की तलाश में लगी हुई है!

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...