औरैया, जून 28 -- बिधूना। घर के बाहर सो रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी और अज्ञात चोर दीवार काटकर घर में घुस गए। चोर बक्सों में रखी 35 हजार रुपये की नकदी, कारतूस और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। सुबह परिजनों की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर मौजा स्थित ग्राम चपोरा निवासी फेरू सिंह की पत्नी अनीता देवी, पुत्रवधू पुष्पा देवी और बच्चे शनिवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर के पास खाली पड़े प्लॉट की ओर से दीवार काटकर अंदर घुस गए। यह भी पढ़ें- दीवार काटकर घर में चोरी, नगदी समेत लाखों के जेवरात ले गए चोर चोरों ने कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए और उनमें रखी 35 हजार रुपये की नकदी, पट्टे सहित 20 कारतूस तथा मंगलसूत्र, सोने की जंजी...