आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार शाम को आंधी और बारिश के दौरान दीवार ढहने और छप्पर गिरने से दो वृद्धों की मौत हो गई, जबकि बालक घायल हो गया। जहानागंज थाना क्षेत्र के धरवारा गांव निवासी 68 वर्षीय जगरूप बुधवार शाम घर पर थे। आंधी-पानी के दौरान वे अपने मड़ई में सोए थे। परिजनों का कहना है कि इस दौरान अचानक कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में जगरूप दब गए। गांव के लोगों मलबा हटा कर उन्हें बाहर निकाला। घायल वृद्ध को लेकर अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोइलारी गांव निवासी 70 वर्षीय सुभाष बुधवार शाम अपने पौत्र 16 वर्षीय रजत राज के साथ छत पर रखा सामान सुरक्षित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से दो की मौत, फसलों को व्यापक क्षति इस दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। दोनों छत से सीढ़ी के रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.