नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- दीवारों की सीलन तब नजर आती है जब पेंट उखड़ने लगता है, सीलन के दाग दिखने लगते हैं और कई बार तो बंद कमरे में दीवारों की सीलन से बदबू भी आना शुरू हो जाती है। लेकिन ये सारी पहचान दरअसल, सीलन काफी ज्यादा होने के बाद दिखती है। दीवारों में पानी की लीकेज जब बढ़ जाती है तभी ये सारी समस्याएं होना स्टार्ट होती है। और, अगर शुरुआत में ही दिख जाए कि आखिर कौन से हिस्से में लीकेज हो रही तो इतने ज्यादा नुकसान से बचा जा सकता है। क्योंकि केवल घर की सीलन वाली दीवारों को ठीक कराने से कुछ नहीं होगा। समस्या तभी खत्म होगी जब आपको लीकेज का पता चलेगा। अब इस लीकेज को पता करने के लिए भी प्लम्बर बुलाना पड़ता है। लेकिन आप इस काम को बड़े ही आसान तरीके से खुद कर सकते हैं और बड़े खर्च को बचा सकते हैं।जानें दीवारों की सीलन पता करने का तरीका दीवारों...