मेरठ, मई 14 -- आईआईटी हैदराबाद के 18वें स्थापना दिवस पर रसायन विज्ञान विभाग के पीएचडी शोधार्थी ग्राम मोहम्मदपुर हायक निवासी दीवान सिंह तेज को उत्कृष्ट शोध योगदान के लिए रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कम्युनिकेशन इलेक्ट्रोमिस्ट्री तथा इलेक्ट्रोकेमिकल इंटरफेस पर किए गए महत्वपूर्ण शोध कार्यों के लिए प्रदान किया गया। अवार्ड धारक शोधार्थी दीवान सिंह तेजा ने बताया कि उनका शोध कार्य इलेक्ट्रॉकेमिकल अभिक्रिया सॉलिड लिक्विड इंटरफेस तथा नाइट्रोजन रिडक्शन रिएक्शन को उन्नत कंप्यूटेशनल तकनीकी के माध्यम से समझाने पर केंद्रित है। उनके शोध कार्य प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हो चुके हैं। शोधार्थी को रिसर्च अवॉर्ड मिलने पर मोहम्मदपुर हायक गांव में खुशी मनाई गई और मिठाई बांटी गई। शोधार्थी ...