पीलीभीत, जनवरी 6 -- पूरनपुर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में दीवान सजाकर गुरु गोविंद सिंह की महिमा का बखान किया गया। कविश्री जत्थे ने उनकी वीरता का गुणगान किया। इस दौरान अटूट लंगर बांटा गया। सोमवार को नगर के ब्लाक रोड पर स्थित गुरुद्वारा गुर सिंह सभा में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर भव्य दीवान सजाया गया। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पंजाब के कथा वाचक भाई बलजिंदर सिंह ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु के रुप में खालसा पंथ की स्थापना की। उन्होंने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। पंज प्यारे बनाए। गुरु गोविंद सिंह ने अत्याचार के खिलाफ 14 युद्ध लड़े। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपने परिवार को बलिदान कर दिया। कविश्री जत्थेदार भाई बलविंदर सिंह ने भी गुरु के बलिदानों को बताया। इस दौरान फतेहगंढ़ पंजाब के भाई जसपाल सिंह तान, हरप्रीत सिंह ...