मिर्जापुर, जून 15 -- विंध्याचल। क्षेत्र के दीवान घाट पर रविवार सुबह स्नान कर रहे एक श्रद्धालु का पैंट चोरों ने उड़ा दिया। पैंट में रखे कागजात, पर्स और मोबाइल भी लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। देवरिया के नाधनगर से जितेंद्र कुमार मिश्रा अपने परिवार के साथ दर्शन पूजन के लिए विंध्याचल आए। दर्शन के पूर्व दीवान घाट पर स्नान करने चले गए। कपड़ा घाट पर ही रखकर स्नान कर रहे थे। जब वापस लौटे तो जितेंद्र कुमार का पैंट गायब था। यह देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि पैंट में मोबाइल, पर्स, 15 सौ रुपये, गाड़ी की चाबी, आधार कार्ड आदि था। पीड़ित शिकायत लेकर विंध्याचल थाने पहुंचा। आरोप हैकि थाने में सूचना दिया तो कंट्रोल रूम भेज दिया गया। जब वहां पहुचा तो फिर थाने भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित ने ...