मिर्जापुर, मई 12 -- विंध्याचल। क्षेत्र के दीवान घाट पर सोमवार की शाम गंगा स्नान के दौरान चचेरे भाई गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। लापता चचेरे भाई आजमगढ़ के निवासी हैं। वे परिवार के साथ विंध्याचल दर्शन-पूजन करने के लिए आए थे। पुलिस स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम की मदद से लापता भाइयों की तलाश करा रही है। आजमगढ़ के मेहनाजपुर निवासी संजय के घर वार्षिक पूजन हुआ था। पूजन के बाद वे परिवार के 14 सदस्यों के साथ सोमवार की शाम तीन बजे विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करने पहुंचे। दर्शन पूजन से पहले परिवार के सभी सदस्य दीवान घाट पर स्नान करने लगे। उसी दौरान संजय के पुत्र 27 वर्षीय सूरज गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। घाट पर मौजूद परिवार के सदस्य चीखने-पुकारने लगे। सूरज को डूबता देख बचाने के लिए चचेरे भाई 20 वर्षीय अभिषेक पुत्र ज...