दीवान की हादसे में मौत पर बाइक चालक पर केस दर्ज
बांदा, मई 13 -- बांदा। पुलिस लाइन में एसपी गार्द में शामिल मुख्य आरक्षी (दीवान) की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। सिपाही के बेटे ने मंगलवार को नगर कोतवाली में तहरीर दी। प्रयागराज जनपद के निरिया धरवारा थाना करछना निवासी मधुवन दुबे ने बताया कि उनके पिता भाष्कर दुबे पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी के पद तैनात थे। पुलिस लाइन में रहते थे। सोमवार को रात नौ बजे एसपी की गार्द में तैनात थे। एसपी बंगले के सामने बनी दुकान से चाय पीकर वह सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच मर्दननाका मोहल्ला निवासी राजकिशोर पुत्र भूरेलाल बाइक तेज रफ्तार चलाते हुए आया और लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सिर में ज्यादा चोंटे होने के कारण यहां इलाज के दौरान पिता की मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.