आगरा, मार्च 23 -- जनपद न्यायालय में आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियां और बुझाने के उपकरणों का प्रयोग कर कैसे आग पर काबू पाएं, इसके लिए सोमवार को दीवानी में फायर ड्रिल की गई। अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त ने एसएसएफ के जवानों को इसके बारे में प्रशिक्षित किया। आग लगने के दौरान जवानों को तत्काल क्या करना चाहिए। इसकी विस्तृत रूप से जानकारी दी। दीवानी न्यायालय सुरक्षा प्रभारी मुकेश यादव ने भी जवानों को आग बुझाने के उपकरणों का प्रयोग करने के बारे में समझाया। इस दौरान दीवानी में तैनात सभी एसएसएफ जवान, पुलिसकर्मी और नजारत कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.