मैनपुरी, मई 8 -- मैनपुरी। शहर के दीवानी-भोजपुरा रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से ईंट बेचने वालों के खिलाफ शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। लंबे समय से सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लगने से यातायात प्रभावित हो रहा था और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। शुक्रवार को सीओ ट्रैफिक दीपशिखा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और अवैध रूप से सड़क पर खड़े ट्रैक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस कार्रवाई देखते ही कई ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- यातायात पुलिस ने 168 वाहनों का किया चालान अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट वाले 10 ट्रैक्टरों का चालान किया गया। वहीं ट्रैक्टर चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि सभी वाहन स्वीकृत नंबर ...