आजमगढ़, जनवरी 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। दीवानी बार एसोसिएशन के लिए सोमवार को मतदान होगा। अध्यक्ष, मंत्री समेत 22 पदों के लिए 68 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नई कार्यकारिणी के लिए 2035 अधिवक्ता मतदान करेंगे। वोटिंग के लिए बार सभागार में 50 टेबल लगाए गए हैं। शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रहेगी। जनपद के सबसे बड़े अधिवक्ता संगठन दीवानी बार एसोसिएशन का मतदान सोमवार को होगा। बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी बृजेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नई कार्यकारिणी के लिए कुल 2035 अधिवक्ता मतदान करेंगे। मतदान करने के लिए बार एसोसिएशन के सभागार में कुल 50 बूथ बनाए गए हैं, जबकि मत पत्रों के वितरण के लिए पांच टेबल लगाए गए हैं। मतदान सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक होगा। अध्यक्ष मंत्री समे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.