आगरा, जुलाई 3 -- जनपद न्यायालय एवं मेट्रो की सुरक्षा को उपलब्ध संसाधनों का जायजा लेने सेनानायक डॉ. एमपी सिंह शुक्रवार को दीवानी पहुंचे। उन्होंने पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति के साथ दीवानी के सभी प्रवेश द्वारों, चेकिंग फ्रिस्किंग, वाहन पार्किंग, सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात जवानों का व्यवस्थापन, आवासीय व्यवस्था के साथ-साथ शस्त्रों व सुरक्षा उपकरणों की जानकारी ली। उप्र विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के महानिदेशक आलोक सिंह के निर्देश पर पांचवीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल सहारनपुर के सेनानायक डॉ. एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने दीवानी न्यायालय की व्यवस्थाओं को देखा। सुरक्षा उपकरणों से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही न्यायालय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष/अपर जिला जज प्रथम पुष्कर उपाध्याय के साथ गोष्ठी कर आगरा न्यायालय...