बस्ती, अप्रैल 28 -- बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित दीवानी कचहरी से बाइक चोरी की घटना सामने आई है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गाऊखोर निवासी फूलचंद्र चौधरी ने तहरीर देकर बताया है कि गत 16 अप्रैल को उन्होंने अपनी बाइक को दीवानी कचहरी बाउंड्री वाली गली में खड़ा किया था। बाइक के साथ हेलमेट भी था। कुछ देर बाद लौटे तो देखा कि बाइक और हेलमेट कोई चुरा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- हरनौत बाजार में दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी यह भी पढ़ें- बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...