दीवानगंज पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण
पूर्णिया, जून 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत दीवानगंज पंचायत भवन में आयोजित जनकल्याण सहयोग शिविर का निरीक्षण विधायक विजय खेमका ने बीडीओ एवं सीओ की उपस्थिति में किया। अधिकारी ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त 167 आवेदनों में से 142 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया है । निरीक्षण के दौरान विधायक ने लाभुकों के बीच हेल्थ कार्ड, जॉब कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय सप्ताह के मंगलवार को आयोजित होने वाले जनकल्याण सहयोग शिविर के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का समाधान करना एनडीए सरकार का संकल्प है। यह भी पढ़ें- कोढ़ा में तीन दिवसीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का शुभारंभ विधायक विजय खेमका ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से सीधे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.