फरीदाबाद, मार्च 13 -- समाजशास्त्र की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा की समाजशास्त्र विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में सुबह से ही उत्साह के साथ हल्की घबराहट भी देखने को मिली। जिले में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्रों पर करीब 1800 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। परीक्षार्थियों को दीर्घ उत्तरी प्रश्नों ने निराश किया।परीक्षार्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र का शुरुआती भाग अपेक्षाकृत आसान था। एक-एक अंक के 20 प्रश्नों ने विद्यार्थियों को राहत दी और उन्होंने इन प्रश्नों के उत्तर आसानी से दिए। हालांकि, इसके बाद आने वाले चार और छह अंकों के प्रश्नों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.