देवरिया, नवम्बर 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। मझौलीराज उपनगर के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा करने का तीन दिन पहले प्रयास किया गया। विरोध करने पर पुजारी व अन्य लोगों को धक्का दिया गया। साथ ही होमगार्ड को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पूर्व सभासद समेत पांच के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मझौलीराज के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर पर 12 नवंबर की शाम कुछ लोग पहुंचे और मंदिर व गोशाला के बीच की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। महंथ व पुजारी मौके पर गए तो धमकी दी गई। साथ ही मंदिर के कार्यकर्ता सोनू भारती की मोबाइल भी छीन ली गई। हालांकि बाद में मोबाइल आरोपियों ने वापस कर दिया। जबकि 13 नवंबर को कुछ लोग पुन: पहुंचे और भूमि पर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर मंदिर के कर्मचारी को धक्का दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.