चतरा, मार्च 1 -- चतरा प्रतिनिधि चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर्रहमान उर्फ बाबू भाई से शहर की मूलभूत समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर हिन्दुस्तान ने शनिवार को उनके आवास पर पहुंचकर पहले जीत की बधाई दी उसके बाद शहर का विकास और भविष्य में क्या योजनायें हैं उससे सबंधित लंबी बात-चीत हुई। उन्होंने कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता शहरवासियों को होल्डिंग टैक्स में 60 प्रतिशत तक की कटौती कर राहत दी जायेगी। यह मेरा चुनावी मुद्दा भी था। शहर की पांच बड़ी समस्याएं और प्राथमिकता क्या होगी पेयजल संकट शहर में पेयजल की कमी सबसे गंभीर समस्या है। गर्मियों में कई वार्डों में नियमित आपूर्ति बाधित हो जाती है। पाइपलाइन मरम्मत, नई टंकी निर्माण, लीकेज सर्वे और जरूरत पड़ने पर टैंकर व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात अध्यक्ष बाबू भाई ने कही। कहा हर वार्ड में जलाप...