नई दिल्ली, अगस्त 22 -- दीया मिर्जा इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। कई सालों से दीया फिल्मों में काम कर रही हैं। अब दीया ने एक सीक्रेट बताया है सबको जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दीया का कहना है कि पिछले 20 साल से उन्होंने कभी शूट के दौरान सेट पर आईना में अपना लुक चेक नहीं किया है। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।क्यों आईना नहीं देखतीं दीया मिर्जा दीया मिर्जा ने टाइम्स नाउस से बात करते हुए बताया कि वह जानबूझकर नजरअंदाज करती हैं शूट के दौरान अपना लुक देखना। वह बोलीं, 'लगभग 20 साल से जब मैं फिल्म शूटिंग पर होती हूं तो मैंने कभी आईना नहीं देखा। ना मैंने आईना देखा है और ना कभी मॉनिटर। मैंने कभी जाकर शॉट चेक नहीं किया। ऐसा करके अच्छा फील होता है।' यह भी पढ़ें- दीया मिर्जा ने प्रधानमंत्री से पूछा तीखा सवाल, लिखा- आपको बोलने में 47 दिन लग गए...