नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- हिंदू धर्म में दीया जलाना सिर्फ एक परंपरा नहीं माना जाता बल्कि इसे सकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़ा जाता है। आमतौर पर लोग शाम के वक्त घर की चौखट के पास दीया जलाते हैं। मान्यता है कि जब दिन ढलता है तब नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। ऐसे में चौखट पर जलाया गया दीया घर में सुख-समृद्धि और बरकत के साथ-साथ अच्छी ऊर्जा लेकर आता है। इसके अलावा भी इसके कई लाभ मिलते हैं। वैसे तो लोग नियमित रूप से दीया जला देते हैं लेकिन हर कोई इसे पूरे विधि-विधान के साथ नहीं कर पाता है। क्या आप जानते हैं कि दीया जलाते समय एक विशेष मंत्र भी पढ़ा जाता है? अगर नहीं तो आज हम आपको दीया जलाने का सही तरीका बताएंगे। साथ ही जानेंगे दीया जलाते समय बोले जाने वाले मंत्र और इससे मिलने वाले 3 फायदो के बारे में।दीया जलाते वक्त पढ़ें ये मंत्र नियम के अनुसार दीया ऐ...