पटना, सितम्बर 19 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपने आवास में प्रिंस कुमार नाम के एक 12 साल के बच्चे से मुलाकात की। प्रिंस ने तेजस्वी से बातचीत में आरोप लगाया कि वह गुरुवार को पटना के मरीन ड्राइव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का वीडियो बनाने गया था। वहां पर कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। बच्चे का यह भी आरोप है कि अगले दिन पुलिस ने घर आकर उसे धमकी दी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के दौरान रोते हुए पिटाई का आरोप लगा रहा था। प्रिंस कुमार ने तेजस्वी यादव को पूरा वाकया सुनाते हुए कहा कि वह पटना के दीघा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने कहा, "मैं दीया कार्यक्रम का वीडियो बना रहा था। दिखा र...