प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज। अगर आप पुराने दस्तावेज को कलक्ट्रेट के रिकार्ड रूम में तलाश करने जा रहे हैं तो हो सकता है कि आपको निराशा हाथ लगे। 100 साल से पुराने रिकार्ड को आज रख रखाव के अभाव में दीमक चाट रहा है। स्थिति यह हो गई है कि कई फाइलें तो छूते ही बहकर नीचे गिर जा रही हैं। जबकि इसी रिकार्ड रूम में जमीन जायजाद के पुराने दस्तावेज रखे हैं, जिस पर आज कई घरों के विवादों का अंत भी हो सकता है। कलेक्ट्रेट की स्थापना के समय से ही यहां पर रिकार्ड रूम बनाया गया है। डीएम कोर्ट के सबसे आगे बने इस कमरे के बाहर दिनभर वकीलों का मजमा लगा रहता है। जमीन, नजूल, राजकीय आस्थान जैसे सैकड़ों साल पुराने दस्तावेज यहां पर रखे हुए हैं। जब जमीन और जायजाद का मामला फंसता है तो लोग यहीं आते हैं। हजारों की संख्या में दस्तावेज को दीमक चाट चुकी है। ऐसी दशा में अब...