गढ़वा, अप्रैल 28 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत अंतर्गत जंगीपुर स्थित सेंट्रल बैंक के निकट गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार शाम आठवें वार्षिक उत्सव के अवसर पर भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। सूर्यास्त होते ही श्रद्धालुओं ने सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर पूरे मंदिर परिसर को रोशनी से आलोकित कर दिया। उससे वातावरण भक्तिमय और दिव्य हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और सामूहिक गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर अपने परिवार की सुख-शांति, समाज की समृद्धि और देश की उन्नति की कामना की। दीपों की रौशनी में शक्तिपीठ परिसर का दृश्य अत्यंत आकर्षक और मनोहारी नजर आया। यह भी पढ़ें- गायत्री शक्तिपीठ का 8वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे ने कहा कि दीपक अज्ञान के अंधकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.