गोंडा, मार्च 18 -- तरबगंज (गोंडा), संवाददाता। तरबगंज में आयोजित तीन दिवसीय गायत्री दीप महायज्ञ एवं दीप कला प्रतियोगिता मंगलवार को देर रात विधिवत संपन्न हुई। इस पावन एवं भव्य धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने ढाई हजार दीपक प्रज्वलित कर विधि-विधान से यज्ञ में आहुति दी। दीपों की जगमगाती रोशनी और मंत्रोच्चारण के बीच संपूर्ण यज्ञ मंडप आस्था एवं भक्ति के वातावरण से आलोकित रहा। व्यास पीठ मुन्नालाल तिवारी ने इस अवसर पर उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं को जीवन की एक-एक बुराई त्यागने की प्रेरणा दी। उन्होंने यज्ञ मंडप से एक अच्छाई ग्रहण करने तथा समस्त प्राणियों के प्रति सद्भाव एवं करुणा का भाव रखने की शपथ दिलाई। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन ने श्रद्धालुओं के मन में सकारात्मक संकल्प की भावना जागृत की। इस धार्मिक आयोजन के साथ-साथ दीप कला प...