देवघर, जुलाई 11 -- सारठ। सारठ चौक से सटे राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ का समापन गुरुवार देर शाम को दीप महायज्ञ के साथ हुआ। इस दौरान सुबह से दोपहर तक आचार्य आलोक कुमार एवं स्वराज कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में मां गायत्री समेत अन्य देवी देवताओं को आहुतियां दिलाई। वहीं यज्ञ के उपरांत कई स्थानीय लोगों ने गायत्री महायज्ञ में शामिल होकर दीक्षा ग्रहण किया। साथ ही गायत्री परिवार के नियमानुसार हर प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने की बात कही गई। वहीं देर शाम में दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें 501 दीप जलाकर गायत्री मां को सपर्पित किया। उसके बाद संध्या आरती, भजन कीर्तन के साथ दो दिवसीय अनुष्ठान का समापन हुआ। मौके पर आचार्य ने बताया कि विश्व कल्याणार्थ आयोजित इस हवन यज्ञ से क्षेत...