संभल, मार्च 14 -- चन्दौसी न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला जज डॉ. विदुषी सिंह ने न्यायिक अधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस दौरान न्यायालय परिसर में गरिमामय माहौल रहा और न्यायिक अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिला जज डॉ. विदुषी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आम लोगों को सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित और सस्ता न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में छोटे-छोटे विवादों का निस्तारण आपसी सहमति से किया जाता है, जिससे वादकारियों का समय और धन दोनों की बचत होती है।इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने भी लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाने की अपील की। न्यायालय में विभिन्न बेंचों का गठन कर दीवानी, फौजदारी, बैंक वसूली, मोटर दुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.