दीप प्रज्वलन के साथ रामगढ़ में त्रिदिवसीय सेमिनार का शुभारंभ
रामगढ़, जुलाई 17 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि । आनंद मार्ग प्रचारक संघ, रांची और गया संभाग के अंतर्गत 14 भुक्तियों के द्वितीय चरण के प्रथम संभागीय त्रिदिवसीय सेमिनार, ध्यान-योग साधना शिविर का शुभारंभ शुक्रवार, को रांची रोड स्थित आनंद भवन, रामगढ़ में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य प्रशिक्षक आचार्य संपूर्णानंद अवधूत की ओर से गुरु देव श्री श्री आनंद मूर्ति की प्रतिकृति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर आध्यात्मिक वातावरण में एक पहर (तीन घंटे) तक अष्टाक्षरीय सिद्ध महामंत्र बाबा नाम केवलम का संकीर्तन किया गया। इसके उपरांत सामूहिक ईश्वर प्राणिधान, गुरु पूजा और स्वाध्याय संपन्न हुआ, जिसमें सेमिनार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। सेमिनार के द्वितीय चरण में आचार्य संपूर्णानंद अवधूत ने सामाजिक-आर्थिक दर्शन पर गहन विचार रखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.