मधुबनी, जून 17 -- झंझारपुर। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के दीप गांव में बीती 13 जून की रात दो बंद घरों को निशाना बनाकर की गई भीषण चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। यह चोरी उदय शंकर झा एवं अनिल कुमार झा के घरों में हुई थी। दोनों गृहस्वामी क्रमश: नोएडा और मुंबई में रहते हैं। यह भी पढ़ें- दीप गांव में बंद घरों से चोरी की जांच के लिए पहुंची फॉरेंसिक टीमचोरी की सूचना घर में चोरी होने की सूचना मिलने पर मंगलवार को वे अपने गांव दीप पहुंचे।गांव पहुंचने के बाद गृहस्वामियों ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बुधवार को आरएस थानाध्यक्ष माया कुमारी फॉरेंसिक (एफएसएल) टीम के साथ दीप गांव पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने दोनों घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और वहां से कई महत्वपूर्ण वैज्...